[Hindi] हिमाचल, उत्तराखंड में जारी रहेगी मानसूनी बारिश; पर्यटकों को यहां न जाने की सलाह

September 7, 2018 3:49 PM|

Rain-in-Manaliउत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश हुयी है और गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। इस वजह से पूरे छेत्र में व्यापक तौर पर भूस्खलन और मिट्टी के टीले गिरने की घटनाएं सामने आयी हैं। इसके अलावा, अलग-अलग इलाकों में बादल फटने की घटनाएं भी देखी गईं।

हालाँकि जम्मू-कश्मीर में बारिश के बावजूद लोगों को कोई दिक्कत पेश नहीं आयी।

गुरुवार को सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान, पंतनगर में 28 मिमी, कटरा में 27 मिमी, शिमला में 21 मिमी, जम्मू में 19 मिमी, कोकरनाग में 17 मिमी, पहलगाम में 15 मिमी, बनिहाल में 13 मिमी, काज़िगुंड में 11 मिमी, देहरादून में 8 मिमी, मनाली में 7 मिमी, पिथौरागढ़ में 6 मिमी, मसूरी में 5 मिमी, गुलमर्ग में 5 मिमी और हरिद्वार में 3 मिमी बारिश दर्ज हुयी।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा दक्षिण उत्तर प्रदेश की तरफ स्थानांतरित हो गई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाएं, पश्चिमी हिमालय पर नमी को उत्प्रेरित कर रही हैं। इस वजह से हमें ऐसी उम्मीद है की जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले हफ्ते या शायद 13 सितंबर तक, हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है, एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। बादल फटने जैसी घटनायें होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

पर्यटकों को सलाह दी जाती है की वो कम से कम एक सप्ताह तक इन पहाड़ी इलाकों में जाने की योजना न बनाएँ।

अब तक, जम्मू-कश्मीर में 7% की सामान्य बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी सामान्य बारिश हुई है लेकिन यहां क्रमशः 4% और 2% वर्षा की कमी है।

Similar Articles

thumbnail image
पूर्वी और मध्य भारत में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

पूर्व और मध्य भारत में असामयिक बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। झारखंड, बिहार, और पश्चिम बंगाल में तेज़ हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने से फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, इस खराब मौसम से 23 मार्च के बाद राहत मिलने के आसार हैं।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 22, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

posted on:
thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on: