Skymet weather

दिल्ली में सुबह की सर्दी बने रहने के आसार

March 14, 2017 4:52 PM |

Delhi Cool morningजब फरवरी महीना बीत रहा था और तापमान उत्तरोत्तर ऊपर जा रहा था तब लोग सोच रहे थे कि दिल्ली सहित देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का आगमन समय से पहले हो गया है और सर्दी ने विदा ले ली है। लेकिन उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम का बदलाव मैदानी राज्यों के मौसम के मिजाज को भी बदल कर रख देता है। हाल ही तीनों पर्वतीय राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। इन राज्यों के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की गई, जिसका असर दिल्ली में बढ़ती ठंडक के रूप में देखने को मिला।

बीते 4-5 दिनों के दौरान पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी भागों में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। जिसके चलते राजधानी में पारा व्यापक रूप में नीचे आया है। तापमान में भारी गिरावट से सर्दी ने एक बार फिर से अपने पाँव पसार लिए हैं। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर सामान्य से 7 डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। होली के दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में व्यापक गिरावट के चलते राजधानी में फिर से लोगों के गर्म कपड़े निकल गए हैं। मौसम की इस उठापटक को देखते हुए दिल्ली वालों को यह जानने की भी उत्सुकता होगी कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। स्काइमेट के सीनियर मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार अगले 3 दिनों तक राजधानी में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। सुबह और शाम सर्दी होंगी जबकि दिन खुशनुमा रहने वाला है। यह अलग बात है कि दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है लेकिन शुक्रवार तक यह 8 से 12 डिग्री के बीच ही रहेगा जिससे सुबह और रात में मौसम सर्दी बनी रहेगी।

Image credit: One India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try