भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों, पूर्वी भागों सहित मध्य भागों में भी बीते कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं प्रभावी हैं। यह हवाएं ठंडी और आर्द्र थीं। जिसके कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के कुछ भागों के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गयी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार,उत्तर प्रदेशसे झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके कारण उत्तर-पश्चिमी मैदानी औरमध्य भारतके अधिकांश भागों में पश्चिम से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रभावी होने के आसार हैं।
जिसके कारण राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के भागों औरपंजाब, हरियाणाऔर दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे लू का क़हर देखने को मिल सकता है।
राजस्थान के चूरू में कल यानि 04 जून को पूरे भारत कासबसे अधिक तापमान48 डेग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा में पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 1-2 डिग्री बढ़ने की संभावना है।
Also Read In English: Almost half of India including Madhya Pradesh, Maharashtra to witness severe heat wave again
इसके अलावा विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे सटे हुए विदर्भ के भागों में बारिश होने के आसार हैं।
Image Credit: The Quint
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।