Skymet weather

[Hindi] बिहार, झारखंड पर फिर से मॉनसून मेहरबान; पटना, गया, रांची, जमशेदपुर में अच्छी वर्षा

September 18, 2017 4:10 PM |

Rain in Jharkhandबिहार और झारखंड में पिछले कई दिनों से लोग बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं। यह प्रतीक्षा अब खत्म हो सकती है क्योंकि पूर्वी और मध्य भारत में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। अनुमान है कि 19 सितंबर से पूर्वी भारत के भागों में बारिश शुरू होगी और 22 सितंबर तक कई जगहों पर अच्छी मॉनसून वर्षा दर्ज की जाएगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओड़ीशा के तटीय भागों पर बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश पर पहुंचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से मध्यम आर्द्र हवाएँ बिहार और झारखंड को प्रभावित करेंगी जिसके चलते इन राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश दर्ज की जाएगी। बिहार और झारखंड पर गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in UP, Bihar and Jharkhand

आज शाम से ही झारखंड में बादल बढ़ जाएंगे। बिहार में भी बादलों का प्रभाव जल्द बढ़ने के आसार हैं। दोनों राज्यों में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी और अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम मॉनसूनी वर्षा हो सकती है। विशेषकर झारखंड में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो से लेकर बिहार में राजधानी पटना, गया, भागलपुर सहित कई स्थानों पर 22 सितंबर तक वर्षा होने की संभावना है।

[yuzo_related]

पूर्वी भारत के इन राज्यों में अब तक मॉनसून के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो 1 जून से 17 सितंबर के बीच बिहार में सामान्य से 8 प्रतिशत कम 873 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं झारखंड में सामान्य से 10 प्रतिशत कम 911 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी भारत में बीते लंबे समय से बारिश ना होने के चलते मौसम गर्म बना हुआ है। 19 सितंबर से शुरू होने वाली बारिश से इन राज्यों में लोगों को बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी।

Image credit: Jagran.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try