Skymet weather

[Hindi] हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में 6-8 नवंबर के बीच बारिश के अनुकूल बना मौसम

November 6, 2019 7:54 PM |

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश का मौसम बुधवार, 6 नवंबर से बन रहा है। बारिश की संभावना 8 नवंबर रहेगी। इस दौरान बारिश के साथ आशंका कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी है। लंबे समय बाद उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में एक साथ कई शहरों पर मौसम बारिश के लिए अनुकूल बना है। इस बारिश के लिए मुख्यतः गुजरात की तरफ बढ़ रहे चक्रवाती तूफान महा और जम्मू कश्मीर पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ को श्रेय दिया जा सकता है।

इस बारिश की प्रतीक्षा उत्तर भारत के इन मैदानी राज्यों में पहले से हो रही है क्योंकि इससे ना सिर्फ प्रदूषण से राहत मिलेगी बल्कि रबी फसलों की बुआई के काम में भी यह बारिश मददगार होगी।

समग्र भारत का 7 नवंबर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है और इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर आ गया है। इन दोनों सिस्टमों के अलावा चक्रवाती तूफान ‘महा’ भी मैदानी राज्यों में बारिश देने में अपनी भूमिका निभाएगा। तूफान ‘महा’ इस समय गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि लैंडफॉल से पहले यह कमजोर होकर डिप्रेशन बन जाएगा।

English version: Rain in Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan between Nov 6-8, courtesy Cyclone Maha, Western Disturbance

इन सभी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों और मध्य भारत तक मौसम बारिश वाला हो जाएगा। उम्मीद है कि 6 से 8 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बारिश कभी भी हो सकती है। गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश होना तय है।

बारिश की गतिविधियां 8 नवंबर की शाम या रात से बंद हो जाएंगी जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं का झोंका मैदानी राज्यों में आएगा। बारिश के चलते जहां दिन का तापमान गिरेगा वहीं यह हवाएँ न्यूनतम तापमान को नीचे लाएँगी क्योंकि यह हवाएँ पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की ठंडक भी लेकर मैदानी भागों में पहुँचेंगी।

Image credit: TribuneIndia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try