[Hindi] मुंबई में आज भी बारिश से जलभराव होने की संभावना

October 9, 2019 4:15 PM|

09 oct rains (2)

मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान, भारी बारिश और गरज के साथ वर्षा दर्ज हुई है। ये बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से कल शाम को शुरू हुई जब मुंबई के कई हिस्सों जेसे बदलापुर और आसपास के उपनगरीय इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हुई। हवा की गति कुछ हिस्सो में 70-80 किमी प्रति घंटे तक अधिक थी। हालांकि सांताक्रूज और कोलाबा की दो प्रमुख वेधशालाओं में पर्याप्त बारिश नहीं हुई, लेकिन कुछ गरज के साथ भी बारिश दर्ज हुई हैं।

दक्षिण मध्य महाराष्ट्र पर जो चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र बना हुआ था, वह अब उत्तर-पश्चिम दिशा में चला गया है। यह मौसमी प्रणाली, कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर अरब सागर के आसपास के हिस्सों में देखा जा सकती है।

उम्मीद है की मुंबई और उपनगरों में आज भी  गरज के साथ और  हल्की मध्यम बारिशदेखी जा सकती हैं। हालांकि, मुंबई के उपनगरीय इलाकों में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी। निचले इलाकों में जलभराव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जबकि, बारिश की गतिविधिया कम देखने को मिलेगी,और शहर के लिए कोई निरंतर गतिविधियो का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा रहा है।

Also Read In English : Rains to continue pouring over Mumbai today as well, waterlogging likely  

चक्रवाती हवाओ का प्रभाव केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा। बता दें कीपुणे सहित मध्य महाराष्ट्रके कई अन्य हिस्सों में भी आज भी रुक-रुक कर वर्षा और गरज के साथ बारिश की संभावना हैं।

Image Credit: financialexpress  

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles