Skymet weather

[Hindi] दिन भर की प्रमुख मौसमी ख़बरें (9 फरवरी, 2020)

February 9, 2020 7:00 PM |

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को बेमौसम बारिश से मिलेगी मुक्ति, अगले तीन-चार दिन शुष्क और सुहावने मौसम के आसार 

मध्य प्रदेश में मॉनसून 2019 से ज़बरदस्त बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब तक ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पोस्ट मॉनसून सीज़न (अक्टूबर-दिसम्बर) तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिक बारिश हुई थी जबकि नए साल में यानि 1 जनवरी 2020 से अब तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हुई है। [और पढ़ें]

राजस्थान का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (9-15 फरवरी, 2019), किसानों के लिए फसल सलाह

इस सप्ताह राजस्थान के लगभग सभी जिलों में मौसम के मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है। राज्य के लिए इस सप्ताह मौसम से जुड़ी बड़ी खबर शीतलहर है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है जिससे अधिकांश स्थानों पर शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। [और पढ़ें]

उत्तर भारत में फरवरी में शीतलहर का सितम, अगले एक सप्ताह तक नहीं मिलेगी बड़ी राहत
पिछले एक सप्ताह से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश भले नहीं हो रही हो रही है लेकिन शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा है। पंजाब से लेकर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहरों तक ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। इन हवाओं का ही असर है जो तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। तापमान में कमी के कारण ही उत्तर भारत के मैदानी शहरों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल रहा है। [और पढ़ें]

शिमला, कुल्लू, मनाली, मसूरी सहित उत्तर के पहाड़ों पर फिर होगी बर्फबारी, घूमने के लिए अच्छा है समय

हाल के कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ों पर भारी बारिश या बर्फबारी की गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं। उसकी वजह है कि इस समय कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के करीब नहीं आ रहा है। इससे पहले 29 जनवरी तक पहाड़ों पर अच्छा है हिमपात हुआ था क्योंकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के करीब बना हुआ था। [और पढ़ें]

उत्तर प्रदेश का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (06 से 12 फरवरी, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

प्रदेश में 6 से 12 फरवरी के बीच यानि पूरे एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों में 7 और 8 फरवरी को हल्की वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं। [और पढ़ें]

हरियाणा का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (05 से 11 फरवरी, 2020)

हरियाणा में नए साल में यानि 1 जनवरी से लेकर 4 फरवरी 2020 के बीच सामान्य से 51% ज़्यादा बारिश हुई है। इतने समय में जहां 15 मिलीमीटर बारिश होती है वहाँ 23 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस सप्ताह बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। [और पढ़ें]

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की राह में बारिश की नहीं होगी बाधा, लेकिन शीतलहर करेगी परेशान

वैष्णो देवी सहित उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों भी रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हो रही थी। वैष्णो देवी धाम और आसपास के हिस्सों में इससे पहले 28 जनवरी को बारिश और हिमपात हुआ था। तब से यहाँ मौसम शुष्क बना हुआ है। [और पढ़ें...]

पंजाब का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (4 से 10 फरवरी, 2020), किसानों के लिए फसल सलाह

पिछले कुछ दिनों से पंजाब में कोई भी मौसम गतिविधियां नहीं देखी गई हैं और मौसम शुष्क बना हुआ है। परंतु, पिछले दो दिनों के दौरान, न्यूनतम तापमानों में गिरावट के कारण, कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में अगले दो या तीन दिनों के दौरान, कहीं कहीं पाला पड़ सकता है जिससे फसलों को कुछ नुकसान होने की संभावना है। अगले सप्ताह पंजाब का मौसम पूर्णतः शुष्क बने रहने की संभावना है। [और पढ़ें...]

जनवरी में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, सामान्य से 63% ज्यादा बारिश हुई; दक्षिण में समय से पहले गर्मी की दस्तक-जतिन सिंह, एमडी, स्काइमेट 

जनवरी महीने में 2005 के बाद इतनी अधिक वर्षा हुई है। भारत में में जनवरी, 2020 में सामान्य से 63% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। देश के चारों प्रमुख क्षेत्रों में से तीन ऐसे रहे जहां पर सामान्य से बहुत अधिक वर्षा हुई है। इसमें मध्य भारत सबसे आगे रहा, जहां 84 फ़ीसदी ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुछ यही हाल उत्तर पश्चिम भारत का भी रहा, जहां सामान्य से 70 फ़ीसदी अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्य भी पीछे नहीं रहे। इन भागों में सामान्य से 51% ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि दक्षिण भारत में सामान्य से 21 फ़ीसदी कम बारिश हुई है।[और पढ़ें...]

Image credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try