Skymet weather

[Hindi] पटना, गया, जमशेदपुर, रांची में अच्छी मॉनसून बारिश की संभावना

July 21, 2017 4:27 PM |

Bihar and Jharkhand rainपूर्वी भारत के भागों में इस मॉनसून सीज़न में अब तक अपेक्षा से कम वर्षा हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 11 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। राज्यवार मॉनसून बारिश की बात करें तो झारखंड में सामान्य से 23 प्रतिशत कम और बिहार में सामान्य से 7 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

इस बीच बिहार और झारखंड में जल्द ही अच्छी मॉनसून वर्षा के आसार बन रहे हैं। इससे पहले बीते कुछ दिनों से पूर्वी भारत विशेषकर बिहार और झारखंड में विशेष बारिश नहीं दर्ज की गई क्योंकि इन राज्यों पर मौसमी सिस्टम लंबे समय से अनुपस्थिति हैं।

[yuzo_related]

स्काइमेट मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय गुजरात से मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इसके चलते हम उम्मीद कर सकते हैं कि झारखंड के साथ ही बिहार में भी विशेषकर दक्षिण-पश्चिमी बिहार में बारिश की गतिविधियां तेज़ हो सकती हैं। अगले 2-3 दिनों के लिए दोनों राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

Bihar

संभावित वर्षा वाले प्रमुख स्थानों पर ज़िक्र करें तो झारखंड में जमशेदपुर, रांची, धनबाद, डाल्टनगंज और हज़ारीबाग में कई जगहों पर अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार के पटना, भागलपुर, औरंगाबाद, सासाराम, बेगूसराय, आरा, छपरा और मुंगेर में भी मॉनसून इसी तरह वर्षा दे सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड की गई वर्षा का ज़िक्र करें तो पटना में 30 मिमी की अच्छी वर्षा दर्ज की गई। छपरा में 28 मिमी, जमशेदपुर में 25 मिमी, पूर्णिया में 20 मिमी, बोकारो और फोर्ब्स्गंज में 17 मिमी, गया में 10 मिमी, रांची में 7 मिमी और डाल्टनगंज में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। फिलहाल बारिश के मामले में 23 प्रतिशत से पीछे झारखंड को संभावित बारिश से काफी राहत मिलेगी।

Image credit: Deccan Chronicle

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try