Skymet weather

[Hindi] वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं के लिए अनुकूल लेकिन ठंडा मौसम

December 16, 2018 11:00 AM |

Vaishno Devi_Amar Ujala 600

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को अब कड़ाके की ठंडक का सामना करना पड़ रहा है। वैष्णो देवी धाम पर 12 और 13 दिसम्बर को इस सीज़न की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी 9 से 13 दिसम्बर के बीच बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। अब पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। गतिविधियां बंद हो गई हैं। ठंडी हवाएँ कटरा सहित भवन पर भी पहुँचने लगी हैं।

इन बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है। शुक्रवार को कटरा में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यानि रात और सुबह ही नहीं बल्कि दिन में भी मौसम काफी ठंडा हो गया है। वैष्णो देवी भवन पर पारा इससे भी नीचे रहा अधिकतम 10 डिग्री और न्यूनतम 1 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक यानि आगामी 20 दिसम्बर तक वैष्णो देवी धाम और आसपास के भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। ठंडी हवाएँ इसी तरह चलती रहेंगी जिससे रात में कड़ाके की ठंडक जारी रहने के आसार हैं।

कटरा में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच ही रहेगा। जबकि भवन पर न्यूनतम तापमान 2-4 और अधिकतम 11-12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसमी परिदृश्य को देखते हुए हमारा अनुमान है कि आगामी 20 दिसम्बर तक वैष्णो देवी धाम पर श्रद्धालुओं के जाने में कोई बाधा नहीं है सिवाय कड़ाके की ठंडक के।

Image credit: Amar Ujala

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try