Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में अगले 48 घंटों तक प्री-मॉनसून हलचल; गर्जना, आँधी और हल्की वर्षा के आसार

April 26, 2018 3:36 PM |

Dust storm The Hindu 600दिल्ली-एनसीआर में बीते 2-3 दिनों से पारा निरंतर ऊपर जा रहा है और गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है। कल दिल्ली के दोनों प्रमुख मौसम केन्द्रों पर तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। पालम में तापमान रहा 43.1 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 41.6 डिग्री। यह इस सीज़न का सबसे अधिक तापमान है।

आज हवा बदली है लेकिन स्थितियाँ कल से भी बदतर हैं। इस समय दिल्ली और इससे सटे शहरों नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गाज़ियाबाद में कभी दक्षिण-पूर्वी तो कभी दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। यह हवाएँ आर्द्र हैं जिससे उमस बढ़ गई है। धूप की चमक कम है लेकिन तपिस कल से भी अधिक है। आज दोपहर में 3 बजे दिल्ली के दोनों केन्द्रों पर पारा 41-42 डिग्री के आसपास पहुँच गया है। यानि आज भी अधिकतम तापमान कल के करीब ही रहेगा।

हवाओं के रुख में बदलाव के चलते वातावरण में नमी बढ़ गई जिससे धूप धुंधली है और उमस भी बढ़ गई है। इससे गर्मी और उमस की जुगलबंदी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अधिक परेशान कर रही है। मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

यह अलग बात है कि आज रात से लेकर कल रात तक राजधानी और आसपास के शहरों में प्री-मॉनसून हलचल होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब व राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बिहार तक बनी है। इन सिस्टमों के चलते राजधानी और आसपास के भागों में मौसम का मिजाज़ बदला है।

[yuzo_related]

अनुमान है कि दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में आज शाम के समय कुछ बादल आएंगे और रात में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने गर्जना होने की संभावना है। साथ में कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। यह प्री-मॉनसून हलचल कल सुबह भी हो सकती है। उसके बाद शाम और रात में भी इन गतिविधियों के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा।

Image credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try