Skymet weather

[Hindi] कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर में हुई बारिश, ओड़ीशा, झारखंड व पश्चिम बंगाल में वर्षा जारी रहने के आसार

March 16, 2018 6:10 PM |

Rain in Kolkata

पूर्वी भारत के राज्यों विशेषकर ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में इस समय मौसम में हलचल है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बिहार में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि बिहार से बादल अब हट गए हैं और मौसम साफ हो गया है। जबकि झारखंड के दक्षिणी भागों, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों तक मौसम में हलचल बनी रहेगी।

[yuzo_related]

इस समय झारखंड के दक्षिणी हिस्सों से तेलंगाना तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान ओड़ीशा के लगभग सभी भागों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में भी कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ वर्षा जारी रहने के आसार हैं। बारिश के चलते इन भागों में दिन के तापमान में 7 से 10 डिग्री की भारी कमी आई है। कल भी गर्मी से राहत बनी रहेगी।

बारिश देने वाली ट्रफ पूर्वी दिशा में बढ़ रही है। यह अगले 24 घंटों के बाद ओड़ीशा के तटीय भागों पर होगी जिससे आंतरिक ओड़ीशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल की उत्तरी हिस्सों में बारिश बंद हो जाएगी। हालांकि ओड़ीशा के तटीय जिलों और तटों से सटे पश्चिम बंगाल में 18 मार्च को भी एक-दो स्थानों पर आंशिक बादलों के बीच गर्जना और बूँदाबाँदी की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश झारसुगुदा में हुई। यहाँ मौसम केंद्र ने 19 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की। इसके अलावा रांची, बोकारो, जमशेदपुर, कोलकाता, आसनसोल, बांकुरा, श्रीनिकेतन, दिघा, दार्जिलिंग, भवानीपटना, चांदबाली, क्योंझारगढ़ और तितलगढ़ सहित अन्य हिस्सों में हल्की बारिश या बूँदाबाँदी हुई। इन भागों में अगले 24 घंटों के दौरान और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try