Skymet weather

[Hindi] उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अगले 24 घंटों तक हैं प्री-मॉनसून वर्षा के आसार

April 16, 2018 3:31 PM |

Rain in Uttar Pradesh_ronnieborr 600उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में सोमवार की सुबह से आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं और पश्चिमी जिलों विशेषकर बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, एटा, बरेली, शाहजहांपुर तथा आसपास के हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों तक अगले 24 घंटों के दौरान प्री-मॉनसून हलचल के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in up

इन भागों में अनुमान है कि कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। कहीं-कहीं बादलों की गर्जना होने या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में कल तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया था। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट होगी। हालांकि यह राहत कुछ ही समय के लिए है। कल दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है और फिर से पारा ऊपर जाएगा जिससे गर्मी बढ़ेगी।

दूसरी ओर आगरा और मथुरा जैसे दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादल दिखेंगे लेकिन बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। हालांकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने या बादलों की गर्जना होने की संभावना है। राज्य के पूर्वी भागों की अगर बात करें तो बांदा, चित्रकूट और इलाहाबाद से लेकर मिर्जापुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, गोंडा और बस्ती सहित सभी भागों में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और तेज गर्मी जारी रहेगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

[yuzo_related]

इस समय उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गेहूं और चने सहित तमाम रबी फसलों की कटाई और मड़ाई का काम पूरे ज़ोरों पर है। ऐसे में प्री-मॉनसून वर्षा खलल डाल सकती है। कुछ क्षेत्रों में पिछले सप्ताह हुई वर्षा ने फसलों को पहले ही नुकसान पहुंचाया है।

Image credit: ronnieborr

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try