Skymet weather

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम; पूर्वी और मध्य भागों में कई दिनों तक प्री-मॉनसून वर्षा के आसार

April 27, 2018 2:10 PM |

Rain in Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं हो रही थी। इसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन अब हवाओं के रुख में परिवर्तन हुआ है और मौसम का मिजाज़ बदला-बदला नज़र आ रहा है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह से ही दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलना शुरू हुई हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। यह हवाएँ पहले चल रही उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं की तुलना में ठंडी हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विशेष कमी उत्तरी जिलों में देखने को मिली है।

हवा बदलने से आर्द्रता भी बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही इन उमसभरी हवाओं के चलते अब राज्य के कुछ भागों में बादल दिखने शुरू हो गए हैं, जिससे आज रात या कल सुबह से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। बारिश का ज़ोर मुख्यतः राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में रहेगा। प्री-मॉनसूनी हलचल पूर्व में वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद से मध्य में लखनऊ और कानपुर तक दिखेगी। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

Lightning and rain in Uttar Pradesh and Agra

इन भागों में अगले रुक-रुक कर वर्षा के लिए मौसम 2 मई तक अनुकूल बना रहेगा। हालांकि यह गतिविधियां मुख्यतः दोपहर, शाम और सुबह के समय देखने को मिलेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हलचल अपेक्षाकृत कम रहेगी। हालांकि इन भागों में अगले 2-3 दिनों के दौरान धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

[yuzo_related]

इस बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिससे लंबे समय से जारी गर्म मौसम से लोगों को राहत मिलेगी। यही नहीं आज से ही तापमान में हल्की कमी शुरू हो गई है। लेकिन पिछले 24 घंटों तक पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ था। कल इलाहाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह वाराणसी, आगरा, मेरठ सहित कई इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

अगले 3-4 दिनों में संभावित मौसमी हलचल के चलते पारा गिरेगा और लोगों को प्रचंड गर्मी से बहुप्रतीक्षित राहत मिलेगी। अनुमान है कि 3 मई से फिर से हवा बदलेगी और राज्य में मौसम शांत हो जाएगा। परिणामस्वरूप तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

Image credit: Ronnieborr

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try