Skymet weather

[Hindi] उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज़; लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सहित राज्य में 4-5 दिनों तक वर्षा संभव

April 6, 2018 5:15 PM |

Rain in Varanasiउत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। अनुमान है कि राज्य में अगले 4-5 दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है। इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से ही राज्य के कुछ भागों में मौसम में हलचल देखने को मिल रही है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

Lightning in Uttar Pradesh

राज्य में पूर्वी आर्द्र हवाएँ चल रही हैं। इसके चलते हमारा अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में धूल भरी आँधी चलेगी। पश्चिमी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश भी दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटों के बाद गतिविधियां पूर्व की ओर बढ़ेंगी। जिससे पूर्वी और मध्य जिलों में कई जगहों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा दर्ज की जाएगी।

यह मौसमी हलचल मुख्यतः दोपहर के बाद या शाम के समय देखने को मिलेगी। प्री-मॉनसून सीज़न में जब तापमान अधिक होती है और हवाओं में नमी भी बढ़ जाती है तब अचानक गरज वाले बादल बनते हैं और गर्जना, धूलभरी और गरज के साथ हल्की बारिश जैसी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलती हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान मौसमी गतिविधियां 10 या 11 अप्रैल तक बनी रह सकती हैं।

[yuzo_related]

इस दौरान, बहराइच, लखीमपुर, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ और आसपास के हिस्सों सहित कई जगहों पर मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होगी। हालांकि बांदा, आगरा, मथुरा जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। अधिकांश हिस्सों में मौसम में इस परिवर्तन से दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। दिन में पारा गिरने से जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं रात के तापमान में गिरावट से सुबह के समय मौसम सुहावना हो जाएगा।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try