Skymet weather

[Hindi] दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में प्री-मॉनसून वर्षा

April 30, 2017 1:17 PM |

Delhi rain and dust stormsउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां इस समय देखने को मिल रही हैं। रविवार को दोपहर बाद और शाम के समय धूलभरी आँधी चलने, बादलों की गर्जना होने और कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बारिश जैसी गतिविधियां संभावित हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के चंडीगढ़, भटिंडा, नोएडा, गुरुग्राम, अमृतसर और हिसार जैसे स्थानों पर मौसम का मिजाज यही बना हुआ है।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बीते कुछ दिनों से रुक रुक-कर हो रही है बारिश, धूल भरी आंधी तथा बादलों की गर्जना जैसी मौसमी हलचलों के चलते दिन का तापमान नियंत्रण में है। दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे दर्ज जा रहा है जिसके चलते उत्तर भारत में बीते कई दिनों से लू गायब है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

इन मौसमी स्थितियों के बीच हम अनुमान लगा सकते हैं कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अप्रैल की विदाई के साथ-साथ मई का स्वागत भी खुशनुमा मौसम के साथ होगा। दिन का तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोपहर के समय गर्मी जारी रहेगी लेकिन सुबह और रात में खुशनुमा मौसम का आनंद आप ले सकते हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर के मैदानी राज्यों में हरियाणा तथा इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर देखा जा सकता है। चक्रवाती सिस्टम अरब सागर से आर्द्र हवाओं को आकर्षित कर रहा है साथ ही इसे पश्चिमी विक्षोभ से भी सहयोग मिल रहा है जिसके चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रहने की संभावना है।

रविवार की दोपहर बाद या शाम के समय बादलों की गर्जना के साथ धूल भरी आंधी चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सोमवार यानी 1 मई से इन भागों में मौसम हो सकता है। अगले 24 से 48 घंटों तक अधिकतम तापमान नियंत्रण में रहेगा। सामान्य के आसपास अधिकतम तापमान रहने से गर्मी से राहत बनी रहेगी। कह सकते हैं कि जिस तरह अप्रैल के जाते-जाते मौसम सुहावना हो गया है उसी तरह मई का आगाज़ भी अच्छी प्री-मॉनसूनी गतिविधियां के साथ होगा। मई का स्वागत भी उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अच्छे मौसम के साथ हो रहा है। हालांकि अगले 24 से 48 घंटों के बाद इन भागों में मौसम के साफ होते ही एक बार फिर से तापमान ऊपर चढ़ने लगेगा और गर्मी अपना प्रभाव दिखाने लगेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try