Skymet weather

[Hindi] हरयाणा, पंजाब में जनवरी 20 से होगी बारिश, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

January 15, 2019 4:49 PM |

punjab-winter webaite

जनवरी के महीने की शुरुआत के बाद से, लगातार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर रहें है। उत्तर पंजाब और उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई। इसके चलते, पिछले दो दिनों के दौरान, न्यूनतम तापमान में काफी हद तक कम हो गए है।

वास्तव में, 13 और 14 जनवरी को, क्षेत्र में उत्तर की ओर से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में तापमान में स्थिरता आई है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अब न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि अपेक्षित है क्योंकि जम्मू कश्मीर में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इसके अलावा, 20 जनवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका है,जो पंजाब और हरियाणा के उत्तरी मैदानों पर एक हवाओं का चक्रवात प्रेरित करेगा। पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी 20 जनवरी से छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

21 जनवरी को बारिश की तीव्रता के साथ-साथ बारिश का प्रसार पंजाब और हरियाणा में भी बढ़ेगा। इन राज्यों के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है जो की 24 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है।

अधिकांश हिस्सों में बारिश ओर आसमान में लगातार बादल छाए रहने के कारण 20 से 24 जनवरी के बीच पंजाब और हरियाणा के काफी जगहों में न्यूनतम तापमान में भारी वृद्धि हो सकती है, वहीं अधिकतम तापमान में में गिरावट देखि जाएगी।

Image credit: Wikipedia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try