Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसे बदरा; विदाई से पहले बढ़ जाएगी सर्दी

February 21, 2020 12:35 PM |

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के अनेक राज्यों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। स्काइमेट ने जैसा अनुमान लगाया था, मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश हुई है। सफदरजंग मौसम केंद्र पर 1.8 मिलीमीटर जबकि पालम में 3.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। पठानकोट और अमृतसर समेत पंजाब और हरियाणा के शहरों में भी वर्षा हुई है।

उत्तर भारत के राज्यों में बारिश बहुत लंबे समय तक नहीं चली और इसकी तीव्रता भी बहुत ज्यादा नहीं रही है। लेकिन मौसम में बदलाव से दिन के तापमान में जो वृद्धि तेजी से हो रही थी, उसमें कुछ समय का ब्रेक लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पूर्वी हवाएं चल रही थीं। इन राज्यों में रात का तापमान भी बढ़ गया था।

English Version: Rains appear over Delhi, Punjab, Haryana, temperatures to fall

दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में सफदरजंग में आज सुबह का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री ज़्यादा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इस समय पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि 21 फरवरी यानि आज रात तक यह लद्दाख से भी आगे पहुंच जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के निष्प्रभावी होने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा और बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ एक बार फिर से पहाड़ों से चलेंगी, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और सुबह तथा रात के समय विदाई से पहले सर्दी कुछ बढ़ जाएगी।

Image credit: Money Control

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try