एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के करीब पहुँच गया है। इसके प्रभाव से ना सिर्फ पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी बल्कि मैदानी इलाकों में भी वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर भारत के भागों में मौसम पहले से ही बदल गया है। पंजाब और हरियाणा में बीते 24 घंटों में गरज के साथ बारिश दर्ज हुई है। चंडीगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।
मौसम बदलने के साथ उत्तर भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज उत्तरी पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मुख्य रूप से चंडीगढ़, नवाशहर, रूपनगर और पठानकोट के प्रभावित होने की संभावना है। अनुमान है कि दोनों राज्यों के उत्तरी जिलों में अगले 24 से 36 घंटों तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
जिस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है 22 जनवरी की शाम तक पूर्वी दिशा में चला जाएगा जिससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का रास्ता साफ हो जाएगा। यह हवाएँ मैदानी भागों को फिर से प्रभावित करेंगी जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
आमतौर पर सर्दियों के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के भागों पर आते रहते हैं लेकिन साल 2019-20 की सर्दियों में सामान्य से अधिक बार और अधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आए हैं जिसके चलते पंजाब और हरियाणा में भी सामान्य से अधिक वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली हैं।
English Version : Chances of more rain and hailstorm in North Punjab and Haryana today
Image credit: Hindustantime
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
देश भर का मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो