Skymet weather

[Hindi] पहाड़ों पर बर्फ़बारी के बाद बढ़ेगी सर्दी

December 5, 2021 1:27 PM |

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालई क्षेत्रों पर पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से आज 5 दिसंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है। पंजाब हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा संभव है।

दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में मेघ गर्जना या हल्की बारिश हो सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 6 दिसंबर तक पहाड़ी राज्यों में देखा जा सकता है। उत्तर भारत में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ सकते हैं तथा अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

7 दिसंबर को यह पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ जाएगा। 7 दिसंबर से ही उत्तर भारत में उत्तर पश्चिम दिशा से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। यह उत्तर-पश्चिमी हवाएं बर्फीले पहाड़ों से होती हुई आएंगी तथा इनके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के कई भागों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

8 से 10 दिसंबर के बीच हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ भागों में शीतलहर चल सकती है। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में भी न्यूनतम तापमान एकल इकाई में आ जाएंगे। 7 दिसंबर से उत्तर भारत कुछ भागों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण उत्तर पश्चिम भारत दिन के तापमान भी कुछ गिर सकते हैं।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try