[Hindi] जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में जल्द शुरू होगी बारिश ओर बर्फबारी

December 7, 2019 4:37 PM|

Rain and snow in Jammu and Kashmir, Ladakh

भारत की उत्तरी पहाड़ियों में मौसम लगभग एक सप्ताह से शुष्क बना हुआ है। हालांकि, हुमें इन परिस्थितियों में लगभग दो से तीन दिनों के बाद बदलाव दिखने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 10 दिसंबर के आसपास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर को प्रभावित करने की उम्मीद है।

इस प्रणाली के चलते, क्षेत्र मेंबारिश और बर्फ एक बार फिर से लौटेगी। 11 दिसंबर को, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, साथ ही कुछ जगहों में भारी बारिश कि भी उम्मीद है। लद्दाख और उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी।

इन मौसम गतिविधियों की तीव्रता तीनों राज्यों में 12 और 13 दिसंबर को अधिकतम होगी। इनके चलते दिन के तापमान में काफी गिरावट आने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान पहले से ही उप-शून्य श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। दिन के तापमान में भी कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है।

अगर हम बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में सामान्य से 30% अधिक बारिश हुई है, हिमाचल प्रदेश में 41% और जम्मू और कश्मीर में 157% से अधिक वर्षा हुई है।

Image Credit: The Tribune

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 14, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

13 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: