Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश होने की संभावना, कल से गिरेगा पारा

January 29, 2020 12:34 PM |

punjab

पिछले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक गरज बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के भी उत्तरी उत्तरी में छिटपुट बारिश भी देखी गई।

हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। इस दौरान हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश जारी है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हिमालय के तराई क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों पर एक ट्रफ रेखा पंजाब से बिहार तक फैली हुई है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, नजीबाबाद सहित उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोपहर तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब व हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर आज दोपहर तक बारिश हो सकती है।

पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में अब मौसमी गतिविधियों की उम्मीद नहीं है। जिन भागों में बारिश हो रही है उन हिस्सों में भी शाम तक मौसम साफ हो जाएगा।

बारिश में कमी के साथ उत्तर भारत के कुछ मैदानी भागों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने लगी हैं। इन हवाओं के चलते पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों अब तापमान में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के शहरों में तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर कल से दिखेगा। इससे उम्मीद है कि 30 जनवरी को इन भागों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।

English Version: Punjab, Haryana and Uttar Pradesh to continue receiving rains today as well

वर्तमान मौसमी सिस्टमों के आगे जाने के बाद अब कम से कम अगले चार-पांच दिनों तक कोई भी पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा। इस दौरान समूचे उत्तरी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी मैदानों पर ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ जारी रहेंगी। जबकि 48 घंटों के बाद तेज धूप और साफ आकाश के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।

बारिश के कारण हवा में मौजूद अधिक नमी के चलते उत्तर भारत के शहरों में 26 जनवरी जैसा कोहरा देखने को मिल सकता है। लेकिन यह कोहरा 31 जनवरी को जारी नहीं रह सकेगा क्योंकि हवाओं की रफ़्तार बढ़ जाएगी।

Image credit:  First Post

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try