[Hindi] लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद में सप्ताह के अंत तक बारिश की उम्मीद, तापमान में आएगी कमी

June 3, 2019 6:37 PM|

Rain in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में इस साल झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तथा उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों का तापमान में भी बढ़त दर्ज की गयी है। मई के आखिरी हफ्ते में भी यहां ऐसा ही मौसम देखा गया था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बीते 2-3 दिनों से हवा के बहाव में आये बदलाव के कारण तापमान में कमी दर्ज की गयी है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में दक्षिण-पूर्वी हवाएं प्रभावी हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र हवाएं भी उत्तर प्रदेश के अधिकांश उत्तरी शहरों में नमी की मात्रा बढ़ा रही है।

इसके अलावा पंजाब से उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वी भारत तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान, बहराइच और गोरखपुर में छिटपुट बारिश देखी गयी। हालांकि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और आगरा में मौसम शुष्क होने के बावजूद तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। इन शहरों में बीते कई दिनों से लू का प्रकोप बना हुआ था। वहीं कल यानि 02 जून को लखनऊ का तापमान 40 डिग्री और वहीं आगरा का तापमान सामान्य से 3 डिग्री की बढ़त के साथ 45.6 डिग्री के आस-पास दर्ज की गयी।

यह भी पढ़ें: पटना, किशनगंज, रांची, देवघर, जमशेदपुर में प्री-मॉनसून बारिश से तापमान में कमी की उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस पूरे हफ्ते पूर्वी/दक्षिण-पूर्वी हवाएं जारी रहने की संभावना है। वहीं 6 जून से मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बहराइच, बरेली और मोरादाबाद में एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण यहां के तापमान में गिरावट होने के आसार है वहीं अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नमी के साथ उमस भी बढ़ सकती है।

Image Credit: ashokanews.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image

Suggested Resources