Skymet weather

[Hindi] उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में होने वाली है बारिश; समय से पहले बढ़ते तापमान पर लगेगी ब्रेक

February 18, 2020 1:14 PM |

पूर्वी भारत में लंबे समय से शुष्क मौसम का सिलसिला जारी है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में जल्द ही मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

अनुमान है कि 20 फरवरी तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसी सिस्टम के कारण उत्तर के मैदानी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बनेगा। यही दोनों सिस्टम पूर्वी दिशा की ओर बढ़ेंगे। इसी दौरान पूर्वी भारत पर कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन भी बनेगा, जहां अरब सागर बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओं के साथ मिलेंगी।

English Version: Rains to drench East Uttar Pradesh, Bihar, and Jharkhand this weekend, to bring relief from warm weather

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 फरवरी से 24 फरवरी तक पूर्वी भारत के राज्यों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। शुरुआत 21 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी। 22 फरवरी से बिहार और झारखंड में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अनुमान है कि इन राज्यों में 24 फरवरी तक रुक-रुक कर गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

बारिश का मौसम भले दो-तीन दिन बना रहेगा लेकिन भारी वर्षा की उम्मीद फिलहाल नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश ही देखने को मिलेगी जबकि बिहार और झारखंड में एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें भी गिर सकती हैं।

बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के चलते पूर्वी भारत के भागों में तेज़ी से ऊपर चढ़ रहा दिन का तापमान गिरेगा और कुछ समय के लिए तापमान में वृद्धि की वर्तमान रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगी।

Image credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try