Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कल रात से बारिश होने की संभावना

February 19, 2020 10:55 AM |

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ समय से शुष्क मौसम के साथ तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही थी।

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पास आ गया है। यह सिस्टम पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी दे सकता है। हालांकि उत्तरी मैदानों पर इसका प्रभाव बहुत कम होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के आने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों पर आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गई हैं। इस बदलाव से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान में हल्के बादल आ गए हैं और दिन के तापमान में कुछ गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे अधिकतम तापमान पर आज ब्रेक इसी बदलाव के चलते लगी है। दूसरी ओर इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। ऐसी स्थितियाँ अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेंगी।

English Version : Rains of varied intensity likely in Punjab, Haryana, Delhi, West Uttar Pradesh starting tomorrow night

वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पीछे ही एक और सिस्टम 20 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिसका प्रभाव अधिक होगा। इस सिस्टम के कारण पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में 20 से 21 अच्छी बारिश बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में बारिश 20 फरवरी की रात से शुरू होगी और 21 फरवरी तक जारी रहेगी। हालांकि, 22 फरवरी तक सिस्टम आगे निकल जाएगा और मौसम एक बार फिर से साफ होने लगेगा।

मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कुछ जायदा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उतना अधिक नहीं होगा।

Image credit: DNA India 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try