Skymet weather

[Hindi] मुंबई में बारिश ने की वापसी, 22 सितंबर तक रुक-रुक कर जारी रहेगी बारिश

September 20, 2021 12:32 PM |

मुंबई में काफी समय से हल्की-फुल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रहीं हैं। हालाँकि, अब, ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए ही सही लेकिन मुंबई की बारिश फिर से वापस आ गई है।

दरअसल, मुंबई और उपनगरों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान सांताक्रूज में 71 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई है। इनमें से अधिकांश बारिश देर रात या सुबह के समय दर्ज की गई है। शहर में अब भी अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश जारी है।

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब भी, मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है। वर्तमान में, मॉनसून मुंबई सहित पश्चिमी तट पर सक्रिय है। यह गतिविधियां मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण है।

इसलिए, मुंबई और उससे सटे उत्तरी महाराष्ट्र में मध्यम बारिश होने की संभावना है और 22 सितंबर तक बारिश हो सकती है। इन दौरान, तापमान में गिरावट की भी संभावना है। इसके बाद, इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां काफी हद तक कम होने की उम्मीद है, तथा मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try