Skymet weather

[Hindi] जम्मू कश्मीर और हिमाचल में होगी बारिश, पहाड़ों पर मौसम रहेगा खुशगवार

May 3, 2017 6:06 PM |

Rain in Jammu and Kashmirजम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में बीते 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। उत्तर भारत के हिमालयी राज्यों के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से धीरे-धीरे बारिश बढ़ रही है। हमारा अनुमान है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक बादल बीते समय से बने हुए हैं। पहाड़ी स्थानों पर बादलों का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी मौसम की सक्रियता बनी रह सकती है। अगले 24 से 36 घंटों के बाद मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे निकलेगा और कमजोर होगा जिससे 5 मई से पर्वतीय भागों में बारिश कम हो जाएगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम से आने वाले इस मौसमी सिस्टम का प्रभाव 4 मई की रात से तक बना रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहेगी। अनुमान है कि 5 मई से मौसम साफ हो जाएगा। फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान कटरा स्थित वैष्णो धाम में भी कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है।

बारिश के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में 3 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बारिश का यह दौर बंद होने के बाद भी ज़्यादातर जगहों पर सामान्य से नीचे चल रहे तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के आने का क्रम जारी रहेगा जिससे बारिश और ठंडी हवाएँ तापमान पर लगाम लगाए रखेंगी।

Image credit: KashmirMonitor

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try