Skymet weather

[Hindi] भीषण सर्दी के प्रकोप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश को निज़ात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में फिर होगी बारिश

December 18, 2019 4:20 PM |

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के भागों में लोग बीते तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे थे। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेरठ, सहारनपुर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे चल रहा था। हालांकि न्यूनतम तापमान अधिकांश हिस्सों में सामान्य के आसपास बना हुआ था।

उत्तर भारत में भीषण सर्दी के कई कारण थे। इसमें पहला और प्रमुख कारण था पिछले सप्ताह मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि। इसके अलावा पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, उसके बाद पहाड़ों से होकर आने वाली ठंडी हवाएँ भी अहम भूमिका निभा रही थीं। आखिरी लेकिन एक महत्वपूर्ण कारण था उत्तर-पश्चिम भारत के भागों पर बनी कोहरे की परत। यह कोहरा ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण निचली सतह पर नहीं दिख रहा था लेकिन सतह से ऊपर था जो धूप को ज़मीन पर नहीं आने दे रहा था।

English Version: Approaching system to bring relief from cold day conditions in Northwest India

अब मौसम में बदलाव हो रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज से जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा। इसके चलते ठंडी हवाएँ कमजोर पड़ जाएंगी। आंशिक बादल दिखेंगे साथ ही कोहरे की परत आगे निकल जाएगी। इससे 19 दिसम्बर से तापमान में कुछ वृद्धि होगी। बढ़ोत्तरी पहले से ही शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ गया है।

पंजाब और हरियाणा में फिर बारिश

पश्चिमी विक्षोभ 20 और 21 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश दे सकता है। राजस्थान में भी उत्तरी हिस्सों में इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। लेकिन यह पिछले सिस्टम जितना प्रभावी नहीं है जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी भागों में बारिश जैसी स्थितियाँ देखने को नहीं मिलेंगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अधिकतम तापमान में कल भी 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Image credit: LiveMint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try