Skymet weather

[Hindi] मुंबई में हीटवेव से राहत, अगले कुछ दिन 33 डिग्री के आसपास रहेगा पारा

March 28, 2019 7:17 PM |

पिछले कुछ दिन लू जैसी स्थितियों को झेलने के बाद मुंबई के लोगों को अब बड़ी राहत मिली है। मुंबई 25-26 मार्च को जहां पारा 40 डिग्री पहुंचा था, वहीं 27 मार्च को इसमें 7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। इससे पहले इस सीज़न में पहली बार 25 और 26 मार्च को पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन जब उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएँ मुंबई पहुंची तो 27 मार्च को शहर के तापमान में 7 डिग्री की कमी आई और यह 33 डिग्री दर्ज किया गया।

स्काईमेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पारा के स्तर में बढ़ोतरी के कोई संभावना नहीं है। मुंबई का तापमान 33-34 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। अगले चार-पांच दिनों तक मुंबई और इससे सटे शहरों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जारी रहने की उम्मीद है। जिससे यहां का तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। लेकिन यह राहत जल्द ही खत्म हो सकती है क्योंकि अप्रैल में खाड़ी वाले भागों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

Also Read In English : Day temperature in Mumbai drops by 7 degrees, huge relief from heatwave

अगर वर्षा की बात करें तो, मुंबई शहर में जनवरी और अप्रैल के महीनों के बीच कोई बारिश नहीं होती है। जिससे कारण साल के यह चार महीने सबसे शुष्क महीने के रूप में माने जाते हैं। मुंबई शहर में जनवरी से अप्रैल के बीच मासिक औसत वर्षा 0.5 मिलीमीटर से भी कम रिकॉर्ड की जाती है। इसके कारण शहर में गर्म और आर्द्र मौसम देखने को मिलता है।

मुंबई और आसपास के भागों में प्री-मॉनसून की गतिविधियां मई महीने में शुरू होती हैं। मई में औसतन बारिश 11 मिमी तक होती है। बारिश का यह आंकड़ा मॉनसून के आगमन के बाद जून में कई गुना बढ़ जाता है, तब जाकर भीषण गर्मी से मुंबईकर को राहत मिलती है।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try