जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ी इलाकों मे अब तक बारिश के साथ बर्फबारी काफी अच्छा रहा है। अब तक जम्मू कश्मीर में बारिश 143 प्रतिशत से अधिक हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड में बारिश की कमी 15 प्रतिशत दर्ज हुई है, हालांकि, यह सामान्य श्रेणी में दिखाई दे रही है। यह सभी वर्षा के आंकड़े 1 अक्टूबर से 18 नवंबर तक के हैं।
एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से अच्छी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। इससे पहले 6 नवंबर को और उसके बाद 11 नवंबर और 12 को व्यापक विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जगहों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई थी। मौसम मॉडल के अनुसार आगे भी यह स्थिति जारी रहने की संभावना बनी हुई है।
इन में से एक पश्चिमी विक्षोभ 20 से 22 नवंबर के बीच पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा। यह प्रणाली हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में अच्छी बारिश और बर्फबारी दे सकती है, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी शामिल है। इस दौरान, उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश ओर बर्फबारी हो सकती है।
अनुमान लगाया जा रहा है की, यह प्रणाली 23 नवंबर तक खत्म हो जाएगी। जिसके कारण बारिश जारी रहगी। लेकिन तब तक इसके अवशेष कमजोर हो जाएगे, बताया यह भी जा रहा है की एक और पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर के आसपास क्षेत्र में बन सकता हैं, जिससे आगे बारिश और बर्फबारी जेसी गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
यह प्रणाली मुख्य रूप से मजबूत होगी। 25 से 27 नवंबर तक गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और कुल्लू, मनाली, लाहौल,स्पीति, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर व्यापक रूप से बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई जारी है। जिसमे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी शामिल है।
इस दौरान उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी के आसार बने हुए है, और यह प्रणाली पड़ोसी इलाकों को भी कुछ हद तक प्रभावित करेगी।
Also Read In English - Back to back Western Disturbances to give good rain and snow in Kashmir, Ladakh, Himachal, Uttarakhand
बता दें कि, जैसे-जैसे बर्फबारी होने से पहाड़ी इलाके सफ़ेद होंगे वेसे वेसे, सर्दियाँ महसूस होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद, न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा सकती है।
Image Credit: The Statemen
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
समग्र भारत का 13 नवंबर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो: