Skymet weather

[Hindi] देश भर में गर्मी हो रही प्रचंड, गुजरात के कई शहरों में पारा 40 के पार, आने वाले दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहर होंगे सबसे गर्म

April 6, 2020 10:42 AM |

अप्रैल की शुरुआत देश के कई इलाकों में तेज़ गर्मी से साथ हुई है। मार्च महीने में जहां भारत के अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से नीचे बना रहा वहीं अब इसमें बड़ी वृद्धि हो रही है। मध्य भारत के अनेक शहरों में भीषण गर्मी की झलक दिखनी शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के लगभग सभी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुँच गया है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री से भी ऊपर पहुँच गया है, जिससे प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में पिछले कई दिनों से देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के खरगौन में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में कई शहरों में तापमान बढ़ रहा है।

देश के 10 प्रमुख शहरों में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।

उत्तर भरत के मैदानी इलाकों में भी अब तापमान में वृद्धि हो रही है। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में पारा पहले से ही 37 से 39 डिग्री के बीच पहुँच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, कोटा में 39.3 और जैसलमर में 38.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पूर्वी भारत के राज्यों में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच पहुँच गया है। प्रयागराज में 38.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ओडिशा के अंगुल में 39.5 डिग्री रहा तापमान।

आने वाले दिनों में भी गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम इसी तरह से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके चलते डर है कि इन सभी भागों में तापमान लगातार बढ़ता जाएगा। इन राज्यों में कई शहर ऐसे होंगे जहां अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 40 डिग्री को पार कर जाएगा।

Image credit: Trover

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try