Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में पारा सामान्य से ऊपर, शीतलहर से मिला छुटकारा

February 13, 2020 4:59 PM |

 

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बीते 24 घंटों में दौरान कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कुछ प्रमुख स्थानों पर दिन में रिकॉर्ड किए गए तापमान देखें तो बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 29.0 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पारा बढ़कर सामान्य से 2 डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबाला, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, लुधियाना, पटियाला सहित अन्य कई शहरों में भी रात का तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है, जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक है।

मैदानी राज्यों में रहेगा शुष्क मौसम

जम्मू और कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह सिस्टम पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी दे रहा है जबकि मैदानी इलाकों में तेज़ पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं की रफ़्तार 25 से 35 किमी तक पहुँच रही है।

English Version: Temperatures to rise over Punjab, Haryana, Delhi and Rajasthan despite blowing cold winds

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आसमान अब साफ रहेगा। मौसम भी शुष्क बना रहेगा। हालांकि पंजाब और हरियाणा के तराई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों तक कहीं-कहीं आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। लेकिन बारिश या बादलों की गर्जना जैसी गतिविधियां इन भागों में भी नहीं होंगी।

मैदानी राज्यों में मौसम के करवट लेने की आहट मिलने लगी है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों से आगे जाने के बाद 15 फरवरी से हवाओं में ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। इससे सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान कुछ नीचे आएगा लेकिन बड़ी गिरावट की संभावना अब नहीं है क्योंकि सूर्य उत्तरायण हो रहा है इससे दिन बड़ा होगा और धूप का प्रभाव भी अधिक समय तक रहेगा।

Image credit: JanSatta

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try