Skymet weather

[Hindi] तूफान क्यार जल्द ही बन सकता है अत्यंत भीषण चक्रवात, भारत के तटों पर होती रहेगी बारिश

October 26, 2019 3:07 PM |

अरब सागर पर उठा तूफान क्यार लगातार प्रभावी होते हुए शनिवार, 26 अक्टूबर को भीषण चक्रवाती तूफान बन गया। इसके चलते देश के पश्चिमी तटों पर लगातार मौसम प्रभावित हो रहा है। तटीय शहरों में तूफानी हवाएँ चल रही हैं और कुछ इलाकों में तेज़ बारिश हो रही है।

आज सुबह इस तूफान ने भीषण चक्रवात का रूप लिया। सुबह 5:30 पर इसकी स्थिति रत्नागिरी से 270 किलोमीटर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम थी जबकि मुंबई से 360 किमी दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम थी। ओमान के सलालाह से या पूर्व और दक्षिण-पूर्व में 780 किलोमीटर दूर स्थित था।

English Version: Severe Cyclone Kyarr further intensifies into Very Severe Cyclonic Storm, threat to Maharashtra and Karnataka Coast

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे तूफान प्रभावी हो रहा था यह पश्चिमी दिशा में बढ़ने लगा है। यही ओमान की तरफ जा रहा है और अगले 24 घंटों में इसके अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है क्योंकि समुद्र में स्थितियाँ इसके अनुकूल बनी हुई हैं।

तूफान के आगे बढ़ने के बाद भी भारत के पश्चिमी तटों पर इसका प्रभाव जारी है। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ चल सकती हैं। कर्नाटक के तटों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना है। साथ ही तटीय इलाकों में 10 से 14 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। इस कारण मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक तूफानी हवाओं के साथ तेज़ बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि अत्यंत भीषण वर्षा की संभावना भारत के पश्चिमी तटों पर फिलहाल नहीं है क्योंकि यह लगातार दूर चला जा रहा है।

अनुमान है की 27 अक्टूबर से इसके दूरी भारत के जमीनी भागों से और बढ़ जाएगी जिससे पश्चिमी तटों पर महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक के तटों तक बारिश में काफी कमी आएगी। हवाओं की रफ्तार में भी कमी आ जाएगी।

अगले 24 घंटों के बाद पश्चिमी दिशा में बढ़ते हुए भी तूफान क्यार के कमजोर होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और यह ओमान पर 31 अक्टूबर को टकराने से पहले संभवतः वर्तमान में अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान से भीषण चक्रवात का रूप ले लेगा।

Image credit: India TV

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try