Skymet weather

[Hindi] समग्र भारत का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 8 से 14 जून, 2020

June 9, 2020 3:30 PM |

देश के दक्षिणी हिस्सों में मॉनसून का आगमन हो चुका है। मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में भी प्री-मॉनसून की गतिविधियों के चलते तापमान देश भर में कम हुआ है और लोगों को लू से पिछले एक सप्ताह से राहत मिलती रही है। इस सप्ताह मॉनसून कई राज्यों में आगे पहुँच जाएगा। पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।

उत्तर भारत:

उत्तर भारत के राज्यों में 8 और 9 जून को शुष्क मौसम की उम्मीद है। इस दौरान उत्तरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुँच सकता है। 10 जून से मौसम बदलेगा और 10 से लेकर 13 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 12 से 14 जून के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी भागों में इस सप्ताह मौसम लगभग सूखा रहेगा। पश्चिम राजस्थान में शुष्क और गर्म मौसम के कारण तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मध्य भारत:

ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह मॉनसून दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी पर बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए ओडिशा तट को पार करेगा उसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बारिश बढ़ेगी। इसी सिस्टम के चलते ही मॉनसून में भी प्रगति देखने को मिलेगी।

सप्ताह के मध्य से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई सहित कोंकण-गोवा क्षेत्र पर भी इस सप्ताह मॉनसून का आगमन हो सकता है। इन भागों में 12 से 14 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है। सप्ताह के दौरान गुजरात के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वापी से भरूच तक दक्षिण गुजरात में मॉनसून इस सप्ताह के आखिर में आ सकता है।

English Version:  Weather Forecast for the week in India from June 09 to June 15, 2020

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत:

सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर भारत में 10 से 14 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। निम्न दबाव का क्षेत्र 10 से 14 जून के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के ऊपर मॉनसून की प्रगति में मदद करेगा। उम्मीद है कि इसी दौरान कोलकाता, रांची और पटना में भी मॉनसून का आगमन हो सकता है।

दक्षिण भारत:

इस सप्ताह दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आ जाएगा। अभी आंध्र प्रदेश और तेलंगना ही मुख्य रूप से बचे हुए हैं। इन भागों में मॉनसून वर्षा शुरू हो जाएगी। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 10 से 13 जून के बीच भारी बारिश होगी। इस दौरान तमिलनाडु में छिटपुट बारिश के आसार हैं। सप्ताह के मध्य से तटीय कर्नाटक और केरल में भी मॉनसून वर्षा की गतिविधियां तेज़ हो सकती हैं।

Image credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try