[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 14 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Jul 13, 2026, 11:49 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर होते हुए दक्षिण असम तक फैली हुई है।

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर बना हुआ है।

उत्तर-पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों पर 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण बांग्लादेश और आसपास 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

उत्तर-पूर्वी असम और आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पंजाब, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण ओडिशा के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

पूर्वोत्तर भारत, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

फिलहाल इन क्षेत्रों में मानसून कमजोर है। अगले 24 घंटों में व्यापक या भारी बारिश की संभावना नहीं है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources