[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 24 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Jul 23, 2026, 1:17 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल पर अब जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, डाल्टनगंज, दीघा से होकर गुजर रही है। इसके बाद यह दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।

यह ट्रफ समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुकी हुई है।

पूर्व-पश्चिम शियर ज़ोन (East-West Shear Zone) लगभग 23° उत्तरी अक्षांश के साथ समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर बना हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा तट के ऊपर समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर केरल तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक तथा सौराष्ट्र एवं कच्छ में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, गुजरात क्षेत्र तथा उत्तर कोंकण एवं गोवा में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

तटीय कर्नाटक, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के कुछ हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, लद्दाख तथा उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

गुजरात क्षेत्र तथा उत्तर कोंकण और गोवा में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Suggested Resources