Skymet weather

[Hindi] महाराष्ट्र का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान और फसल सलाह (11 से 17 जनवरी, 2021)

January 11, 2021 2:03 PM |

आइए जानते हैं 11 से 17 जनवरी, 2021 के बीच कैसा रहेगा मौसम।

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के कई भागों में बेमौसम बरसात देखने को मिली। पुणे में लगभग 33 मिलीमीटर बारिश हुई जो जनवरी महीने में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। पुणे के अलावा बीते सप्ताह मध्य महाराष्ट्र के सांगली, सतारा, शोलापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ समेत दक्षिणी कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश इलाकों में वर्षा हुई। नाशिक में भी बारिश दर्ज की गई। मुंबई, ठाणे, नागपुर समेत बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बने रहे।

महाराष्ट्र में अब मौसम शुष्क हो गया है। इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

मौसम साफ होने के बाद अब ठंडी उत्तरी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाओं के चलते मराठवाड़ा, विदर्भ सहित मध्य महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मुंबई सहित कोंकण तथा गोवा में दिन और रात के तापमान सामान्य से काफी अधिक बने हुए हैं। इन इलाकों के तापमान में ज्यादा फेरबदल होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

महाराष्ट्र के किसानों के लिए फसल सलाह:

वर्तमान मौसम के चलते कोंकण क्षेत्र में फसलों में कीट और रोग का संक्रमण होने की आशंका है। आम की फसल में एंत्राक्नोज रोग के संक्रमण कई रोकथाम के लिए कार्बेण्डाजिम 1% प्रति लीटर 1 ग्राम दवा की दर से डालें। थ्रिप्स की रोकथाम के लिए स्पाइनोसेड 45%, 1 मिली प्रति 4 लीटर पानी की दर से स्प्रे करें।

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में साफ मौसम रहेगा। किसान गेहूं, चने और सब्जियों में उर्वरकों की बची खुराक का छिड़काव कर सकते हैं। गेहूं में माहू की रोकथाम के लिए थायमेथोक्जम 25 WG, 1 ग्राम प्रति लिटर पानी की दर से डालें।

चने में फली छेदक कीट के नियंत्रण के लिए HANPV 1 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। इसके अलावा 4-5 बर्ड पर्चर्स और  फेरोमोन ट्रैप भी लगा सकते हैं।  

सूरजमुखी में चूसक कीड़ों की रोकथाम के लिए डायमेथोएट 30% ईसी 1.3 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। सिट्रस फलों में फल कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 20 ग्राम 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

Image Credit: News Click

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try