Skymet weather

[Hindi] क्या अगला पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी देगा बारिश?

February 18, 2020 5:20 PM |

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसी का परिणाम है कि तापमान बढ़ता जा रहा है। इससे पहले राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी को हल्की बारिश हुई थी। जबकि उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में 4 फरवरी को हल्की बारिश देखने को मिली थी। उसके बाद से कई पश्चिमी विक्षोभ आए लेकिन क्षमता कम होने के कारण मैदानी इलाकों में बारिश देने में सफल नहीं हुए।

शुष्क मौसम के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम फरवरी के आरंभ में शुरू हुआ और अब भी लगातार बढ़ता जा रहा है। फरवरी के शुरुआती दिनों में जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा था, वो बढ़कर पिछले 48 घंटों में 27 डिग्री तक पहुँच गया।

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है। हालांकि इससे भी उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। अगले कुछ दिनों के दौरान सुबह और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

लेकिन 20 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है। इसके चलते 20 से 21 फरवरी की रात तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश की गतिविधियां बहुत ज़्यादा नहीं होंगी लेकिन रुक-रुक कर हल्की वर्षा के चलते बढ़ते तापमान में नियंत्रण लगेगा और दिन की बढ़ती गर्मी का डर कुछ समय के लिए टल जाएगा।

English Version: Will the next Western Disturbance bring rain for Punjab, Haryana and Delhi?

बारिश होने के कारण पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

Image credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try