Skymet weather

[Hindi] इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, गया में दबे पाँव सर्दी की दस्तक; दिखेगा हल्का कोहरा

October 31, 2017 5:12 PM |

Winter and fog in UP Biharउत्तर प्रदेश में सर्दी दबे पाँव दस्तक देने वाली है। बिहार के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही थी। जबकि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अनुमान है कि बिहार में भी अब मौसम शुष्क हो जाएगा क्योंकि बारिश देने वाला बांग्लादेश पर बना चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर हो गया है। इस बदलाव के साथ गंगा के मैदानी क्षेत्रों में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी।

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसमें जल्द कमी आने के आसार हैं।

[yuzo_related]

मंगलवार को बहराइच में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुरादाबाद में रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 16.4 डिग्री रहा। लखनऊ में 16 डिग्री और इलाहाबाद में 18 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य है। जबकि वाराणसी में सामान्य से 1 डिग्री अधिक 18.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश और बिहार में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in UP, Bihar and Jharkhand

इस बीच उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखा जा रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होने से आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी सहित अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी जबकि कोहरे का प्रभाव अगले हफ्ते से बढ़ने की संभावना है।

बिहार में पटना, भागलपुर, गया, मधुबनी, सहरसा, सासाराम, सितामढ़ी, किशनगंज, सुपौल सहित अधिकतर स्थानों पर हवाओं का रुख बदलेगा जिससे तापमान में हल्की कमी देखने को मिलेगी। साथ ही तराई क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों के बाद से हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा।

Image credit: Outlook

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try