Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में गिरा पारा, घने कोहरे और सर्दी की वापसी

January 26, 2018 3:40 PM |

Fog in North Indiaउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कोहरा वापस लौट आया है। साथ ही सुबह और रात की सर्दी में भी इज़ाफ़ा हुआ है। सोमवार की रात से मंगलवार के बीच हुई बारिश के चलते मैदानी राज्यों में पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक दिन के तापमान में व्यापक कमी दर्ज की गई थी। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान ऊपर चला गया था।

बारिश देने वाले मौसमी सिस्टम अब आगे निकल चुके हैं जिसके चलते उत्तर भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क हो गया है और दिन में धूप ने अपना असर फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ होने से दिन के तापमान में तेज़ी से वृद्धि नहीं होगी जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम अगले 2 दिनों तक जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और आसपास के सभी भागों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। भटिंडा में सामान्य से 4 डिग्री कम 16.2 डिग्री, चंडीगढ़ में सामान्य से 1 डिग्री कम 19.1 डिग्री, लुधियाना में सामान्य से 1 डिग्री कम 18 डिग्री, हिसार में सामान्य से 6 डिग्री कम 16.9, करनाल में 3 डिग्री कम 16.8 डिग्री, रोहतक में सामान्य से 5 डिग्री कम 17.5 डिग्री, नारनौल में 4 डिग्री कम 17.5 डिग्री, दिल्ली में 2 डिग्री कम 18.9 डिग्री तापमान रहा। अलवर में 6 डिग्री कम 17.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में सामान्य से 6 डिग्री कम 15 डिग्री और जयपुर में 2 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

[yuzo_related]

मौसम में बदलाव के चलते आज से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी जबकि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। तापमान में कमी होने और वातावरण में नमी अधिक होने से अमृतसर, भटिंडा, लुधियाना, करनाल, अंबाला, श्रीगंगानगर, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, गाज़ियाबाद सहित आसपास के हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा कई जगहों पर छा सकता है। हालांकि हल्की से मध्यम हवाओं के चलते अधिक समय तक कोहरा टिकेगा नहीं। न्यूनतम तापमान में कमी के चलते सुबह और रात की सर्दी में भी इजाफ़ा होगा।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try