[Hindi] दिल्ली सहित उत्तर व पूर्वी भारत में सर्दी के लिए अभी और इंतज़ार

December 6, 2015 6:18 PM|

winter-in-lucknowउत्तर भारत के मैदानी भागों और पूर्वी राज्यों में बीते कुछ सप्ताह से न्यूनतम तापमान काफी अधिक और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। इन भागों में तापमान नहीं गिरने का कारण है पश्चिमी विक्षोभों द्वारा पैदा किया गया व्यवधान। इसके अलावा उत्तर भारत के भागों पर इस समय चल रही हवा में दक्षिण पश्चिमी हवाएँ मिल रही हैं जो अपेक्षाकृत गर्म होती हैं। जबकि पूर्वी राज्यों में बंगाल की खाड़ी से पहुँच रही गर्म-आर्द्र हवाएँ वातावरण को ठंडा होने से रोक रही हैं।

उत्तर भारत के पास से एक के बाद एक गुज़र रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलतेदिल्लीसहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और पूर्वी भारत के भागों में ठंडी हवाओं के पहुँचने में मुख्य बाधा आ रही है। इसके चलते गंगा के मैदानी वाले भागों में बीते 2-3 हफ्तों से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी राज्यों में लोगों को शिकायत है कि सुबह की सर्दी अभी भी नदारद है। हालांकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में आर्द्र हवाओं के चलते कोहरा देखने को मिल रहा है।

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के भागों में इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन भागों में अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। वर्तमान मौसम में उल्लेखनीय बदलाव तभी देखने को मिलेगा जब जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय राज्यों के पास से कोई प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ गुजरे और इन भागों में अच्छी वर्षा और बर्फबारी दर्ज की जाए।

एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर के पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी से गंगा के मैदानी वाले भागों पर सर्द हवाएँ पहुँचने लगती हैं, जिससे उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी राज्यों में सर्दियाँ बढ़ जाती हैं। लेकिन इस समय के मौसमी परिदृश्य से लगता है कि इन भागों में तेज़ सर्दी के लिए लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी होगी।

Image credit: newshence.com

Similar Articles

thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 14, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

13 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: