Skymet weather

[Hindi] तापमान में गिरावट के साथ उत्तर भारत में सर्दियों ने दरवाज़े पे दी दस्तक

November 20, 2018 7:51 PM |

Winter in North Indiaभारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आखिरकार सर्दी ने अपना रुख कर लिया है। पिछले 24 घंटो में, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की गयी है।

यह बदलाव हवाओं के रुख में आए परिवर्तन के कारण देखने को मिला है। जहां रविवार तक दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही थीं, वे अब बदलकर उत्तर-पश्चिम ओर से आ रहीं हैं। ये हवा शुष्क और ठंडे हैं, जिससे आर्द्रता के स्तर में महत्वपूर्ण गिरावट भी आई है।

स्कीमेट वैदर के अनुसार ये हवाएं लगभग एक सप्ताह तक जारी रहेंगी। इनके चलते अगले 24 से 48 घंटों तक, दिन और रात दोनों के तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी। आने वाले दिनों में, इस क्षेत्र के लोग, विशेष रूप से सुबह और रात के तापमान के दौरान, अच्छी ठण्ड महसूस करेंगे।

हालांकि, 22 नवंबर से एक नया पश्चिम विक्षोभ पहाड़ी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि पारा के स्तर में गिरावट सिर्फ मामूली होगी।
लेकिन इस विक्षोभ के निकल जाने के बाद, 23 नवंबर से हम उम्मीद कर सकते हैं कि दिन और रात दोनों तापमान गिरने लगेंगे। इस दौरान, न्यूनतम तापमान में 3

डिग्री सेल्सियस -4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट देखी जाएगी, जबकि अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इस अंतराल के दौरान, हम उम्मीद कर सकते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर कुछ हद तक घट जाएंगे।

इस तरह, हम कह सकते हैं कि अगले दो से तीन दिनों में, सर्दियान धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अपनी पकड़ में लेगी। रात के तापमान जो इस समय सामान्य रूप से अधिक हैं, वे सामान्य सीमा से नीचे चले जाएंगे इसलिए।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try