KKR vs DC: आज आईपीएल मैच के दौरान कोलकात का कैसा रहेगा मौसम

April 29, 2024 1:17 PM|

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच शाम 07:30 बजे ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता में खेला जाएगा। मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान सीमा 32 और 34 डिग्री होगी।

मैच की शुरुआत में तापमान 34 डिग्री हो सकता है, लेकिन उच्च आर्द्रता के कारण ऐसा महसूस होगा कि तापमान 40 डिग्री के आसपास है।मैच के अंत तक तापमान 32 डिग्री तक गिर सकता है. उच्च आर्द्रता भी मैच में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

क्योंकि यह मैच के दूसरे भाग के दौरान पिच और मैदान पर ओस गिरने के लिए जिम्मेदार होगी। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं। आसमान लगभग साफ रहेगा और हमें मैच के दौरान मौसम के कारण किसी गड़बड़ी की उम्मीद नहीं है.

author image