Skymet weather

[Hindi] पंजाब के किसानों को राहत- कई दिनों की बारिश के बाद, अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क

March 22, 2019 4:47 PM |

img1

पंजाब राज्य में गेहूं, चना, दालों और सरसों की फसलों को अब तक कई दिनों से होती आई बारिश का कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, भारी वर्षा ने दिसंबर में बोई गई फसलों को ज़रूर हानी पहुंचाई है। इसमें गोभी, टमाटर, मूली, गाजर, आलू व मटर जैसी फसलें शुमार है। यहाँ तक की, कुछ जगहों पर टमाटर की फसल में फफूंदी व जंग भी दर्ज की गई। बारिश की वजह से ओक्रा और मिर्ची की फसलों के पकने में देरी आई है।

आने वाले एक हफ्ते में, कोई खास मौसम गतिविधि उत्तर भारत को प्रभावित नहीं कर रही। परिणाम-स्वरूप पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। बेशक ये खबर पंजाब के किसानों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है। काफी दिनों से चल रही रुक-रुक कर हो रही बारिश से ये मौसम राहत ज़रूर लाएगा।

दिन के समय धूप छाई रहेगी। कई जगहों पर हवाएँ ज़ोर पकड़ सकती हैं।

अनुमान है कि, पंजाब राज्य में आने वाले हफ्ते में दिन के समय तापमान 28 से 30 डिग्री के आस-पास रहेंगे। वहीं, न्यूनतम यानि रात के तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नज़दीक मापे जाएंगे।

हवा में नमी 60 से 70 प्रतिशत के पास रहेगी। उत्तरी पंजाब जैसे पठानकोट व चंडीगढ़ में दक्षिणी पंजाब के मुक़ाबले तापमान एक या दो डिग्री ठंडा मापा जाएगा।

Image Credit: The Indian Express 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try