महाराष्ट्र में भीषण गर्मी: पुणे में लू और गर्म रात की दोहरी मार, सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड

By: skymet team | Edited By: skymet team
Apr 23, 2025, 4:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

पुणे में भीषण गर्मी का कहर

महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का दौर जारी है। विदर्भ का उपक्षेत्र तो मानो भट्ठी बन गया है, जहां अधिकतम तापमान 44°C से 45°C तक दर्ज हो रहा है। महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे में पिछले कई दिनों से गर्मी का मौसम बना हुआ है। बात दें, आमतौर पर पुणे में मार्च के मध्य से मई के अंत तक मौसम अच्छा और सुहावना रहता है। मानसून आने के बाद मौसम फिर से खुशनुमा और सुहाना हो जाता है और फरवरी तक आरामदायक बना रहता है।

पुणे के लोहेगांव में रिकॉर्ड तोड़ तापमान

पुणे में कई वेधशालाएं हैं, लेकिन लोहेगांव हवाई अड्डा मौसम रिकॉर्डिंग के लिए सबसे प्रमुख स्थान है। यहाँ इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान 43.2°C दर्ज हुआ है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 26.6°C रहा, जो इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 5°C और न्यूनतम 5.9°C अधिक रहा, जिससे पुणे में हीटवेव और वॉर्म नाइट (गर्म रात) दोनों की स्थिति बनी।

हीटवेव और गर्म रात: पुणे में दोहरी मार

हीटवेव की तब होती है जब मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40°C या उससे अधिक हो और सामान्य से 4.5°C या उससे भी अधिक हो। इसी तरह वॉर्म नाइट (गर्म रात) की स्थिति तब बनती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5°C या अधिक हो और अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो। टेक सिटी पुणे आमतौर पर ठंडा शरह है, यहां पर हीटवेव और वॉर्म नाइट की दोहरी मार असामान्य है।

गर्म हवाओं और प्रतिचक्रवात का असर

पुणे में अगले कुछ दिनों तक गर्मी बनी रहने की संभावना है। कोंकण तट और पश्चिमी घाटों के पास हवा की दिशा में बदलाव, जो आंशिक रूप से भूमि और समुद्र पर फैले प्रतिचक्रवात (Anticyclone) के कारण है, इस दोहरी मार का कारण है। प्रतिचक्रवात के प्रभाव से हवा नीचे की ओर दबती है, जिससे वह गर्म होती है। ऐसे में, मध्य प्रदेश के गर्म क्षेत्रों से आती हवाएं पुणे की ओर बह रही हैं, ये हवाएं पहले से गर्मी होती हैं।प्रतिचक्रवात के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

सप्ताह भर 40°C से ऊपर बना रहेगा तापमान

इस सप्ताह पुणे और आसपास के इलाकों में तापमान 40°C से ऊपर बना रह सकता है। तेज गर्मी और गर्म रातें लोगों को परेशान कर सकती हैं। ठंडे मौसम के लिए पहचाने जाने वाले पुणे में यह असहज स्थिति असामान्य लेकिन फिलहाल अपरिहार्य लग रही है।

पुणे में मौसम ने करवट ली है और अगले कुछ दिन तेज गर्मी के साथ चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। हीटवेव और गर्म रातों की दोहरी मार से बचने के लिए सावधानी और हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी है।

author image

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है