Skymet weather

[Hindi] स्काइमेट का वर्ष 2019 के लिए क्षेत्रवार मॉनसून वर्षा का पूर्वानुमान

May 14, 2019 4:19 PM |

भारत की निजी क्षेत्र की मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने 2019 के लिए अपना मॉनसून पूर्वानुमान 3 अप्रैल 2019 को जारी किया। स्काइमेट ने 2019 में 93% बारिश की संभावना जताई है। जिसमें जून से सितंबर की अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर वर्षा में 5% का एरर मार्जिन भी बताया है।

इसी क्रम में स्काइमेट ने 14 मई, 2019 को देश के चारों प्रमुख क्षेत्रों में 2019 के मॉनसून के प्रदर्शन का अनुमान भी जारी किया है। क्षेत्रवार पूर्वानुमान में 8% का एरर मार्जिन है।

जहां तक मॉनसून 2019 के आगमन की संभावना की बात है, तो यह अपने सामान्य समय पर भारत में दस्तक दे सकता है। हालांकि ज़्यादातर मॉडल संकेत कर रहे हैं कि भारतीय उप-महाद्वीप में आगमन के समय मॉनसून कमजोर रहेगा।

Skymet Southwest Monsoon 2019

भारत में सबसे पहले मॉनसून अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आता है। जहां आमतौर पर 20 मई को मॉनसून दस्तक देता है। इस बार अंडमान व निकोबार में 22 मई को मॉनसून के आने की संभावना है। हालांकि इसमें 2 दिन की एरर मार्जिन है। स्काइमेट के अनुसार केरल में मॉनसून 4 जून को दस्तक दे सकता है। इसमें भी 2 दिन का एरर मार्जिन है। इसी दौरान पूर्वोत्तर भारत के भागों में मॉनसून आ जाएगा। इसके आगमन से पहले केरल में अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा होती रहेगी।

स्काइमेट के एमडी, श्री जतिन सिंह के अनुसार, “2019 में मॉनसून का सभी चारों क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तथा मध्य भारत में कम बारिश की आशंका है जबकि उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत में चिंता कम है। केरल में 4 जून को आने के बाद मॉनसून की शुरुआती रफ्तार धीमी होगी”।

स्काइमेट के अनुसार मॉनसून 2019 में जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर में बारिश की संभाव्यता इस प्रकार है:

0% संभावना अत्यधिक बारिश की है (मॉनसून सीज़न में LPA के मुक़ाबले 110% से अधिक वर्षा)

0% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है (मॉनसून सीज़न में LPA के मुक़ाबले 105-110% वर्षा)

30% संभावना सामान्य बारिश की है (मॉनसून सीज़न में LPA के मुक़ाबले 96-104% वर्षा)

55% संभावना सामान्य से कम बारिश की है (मॉनसून सीज़न में LPA के मुक़ाबले 90-95% वर्षा)

15% संभावना सूखे की है (मॉनसून सीज़न में LPA के मुक़ाबले 90% से कम वर्षा)

Monsoon 2019

 

मॉनसून 2019 में देश के चारों प्रमुख क्षेत्रों में मॉनसून वर्षा की संभावना इस प्रकार है:

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत – LPA की 92% वर्षा का अनुमान। (जून-सितंबर में LPA है 1438 मिलीमीटर)

5% संभावना अत्यधिक बारिश की है

10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है

25% संभावना सामान्य बारिश की है

50% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

10% संभावना सूखे की है

East and Northeast India

उत्तर-पश्चिम भारत – LPA की 96% वर्षा का अनुमान। (जून-सितंबर में LPA है 615 मिलीमीटर)

10% संभावना अत्यधिक बारिश की है

10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है

60% संभावना सामान्य बारिश की है

15% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

5% संभावना सूखे की है

Northwest India

मध्य भारत – LPA की 91% वर्षा का अनुमान। (जून-सितंबर में LPA है 976 मिलीमीटर)

5% संभावना अत्यधिक बारिश की है

5% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है

20% संभावना सामान्य बारिश की है

50% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

20% संभावना सूखे की है

दक्षिण भारत – LPA की 95% वर्षा का अनुमान। (जून-सितंबर में LPA है 716 मिलीमीटर)

5% संभावना अत्यधिक बारिश की है

10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है

60% संभावना सामान्य बारिश की है

15% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

10% संभावना सूखे की है

South India

Image Credit: DNA India

Please Note: Any information picked from here must be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try