Skymet weather

[Hindi] दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान जल्द ही पहुंचेगा 40 डिग्री के पार

April 20, 2019 3:37 PM |

Heatwave in Delhi and NCR--IBTimes 600

देश का उत्तरपश्चिमी मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और धूल भरी आंधी का केंद्र रहा है। इन गतिविधियों का कारण था उत्तरी पहाड़ियों पर बना एक पश्चिमी विक्षोभ और इससे प्रेरित हवाओं का एक चक्रवात।

अब, ये दोनों प्रणालियां दूर हो गई हैं, जिसके साथ ही प्री-मॉनसूनी वर्षा भी अब थम गई हैं। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्र जैसे नोएडा और गुरुग्राम सहित देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम अब धीरे-धीरे शुष्क हो जाएगा। साथ ही, अब तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी।

हवाओं ने भी अपना रुख बादल दिया है जो की पूर्वी दिशा से बादल कर उत्तरपश्चिमी दिशा से चलने लगीं हैं। इन शुष्क और गर्म हवाओं से दिन और रात के पारे के स्तर में वृद्धि होगी।

हालांकि, वर्तमान में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे है। उदाहरण के लिए, 19 अप्रैल को अमृतसर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। जबकि, दिल्ली ने उसी दिन अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। जबकि, चंडीगढ़ में दिन और रात दोनों का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और 19.8 डिग्री सेल्सियस पर जार्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो से चार डिग्री कम था।

हालांकि, अब आसमान साफ होने से तापमान बढ़ने के आसार हैं, परंतु ये बढ़ोतरी धीरे धीरे ही होगी। कम से कम 3-4 दिनों तक इस क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति नहीं देखी जाएगी।

दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। दिन का तापमान शहर में 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है।

Image Credit: IBTimes 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try