Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कल बारिश और ओलावृष्टि,पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर वर्षा के आसार

March 1, 2019 6:48 PM |

img1

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी भारत के इलाके में फरवरी महीने में बारिश का होना एक आम मामला सा बन गया था। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां भी सामान्य रूप से देखी गई जिसके कारण कई क्षेत्रों में फसल क्षति भी हुई है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भागों में न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखी गई है जबकि कुछ क्षेत्रों में यह तापमान 5 डिग्री भी दर्ज किया गया। इन तीनों राज्यों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और अनुमान है कि मौसम की ये स्थिति आज यानि 1 मार्च को भी ऐसी हीं बनी रहेगी। हालांकि, इन राज्यों में 2 मार्च तक बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आज शाम तक पहुंच जाएगा। इस सिस्टम प्रणाली से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसमी सिस्टम की वजह से उत्तरी पंजाब के साथ-साथ राजस्थान में कल यानि 2 मार्च को दोपहर या शाम तक बारिश होने की उम्मीद है।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब, राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। बारिश के अलावा यहां बिजली के झटके और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

मौसम सिस्टम तेजी से आगे बढ़ने की वजह से 4 मार्च तक मौसम शुष्क और साफ़ होने की संभावना है। जिसके बाद अगले दो दिनों के लिए, न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी जबकि अधिकतम गिरावट में कमी के आसार हैं।

Image Credit: The Tribune 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try