Skymet weather

[Hindi] दिल्ली वालों को बारिश ने दी बढ़ी हुई गर्मी से राहत, मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद

March 30, 2019 6:25 PM |

 

Updated on March 30, 06:23 PM

स्काइमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आज शाम 5 बजे के आस-पास हल्की ठंडी हवाओं के साथ बारिश की हल्की फुहारें देखी गयीं। जिसके बाद यहां शाम का मौसम सुहावना बना हुआ है। आज बदले हुए मौसम के कारण हुई इस बारिश से दिल्ली के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। इससे दिल्ली वालों को पिछले 2 दिनों की बढ़ी हुई गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में कल यानी 31 मार्च की सुबह का मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। हालांकि दोपहर तक एक बार फिर से तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण भी गिरकर "खराब" स्तर पर पहुँच गया है जो अगले कुछ दिनों तक इसी स्थिति में बना रह सकता है।

Updated on March 30, 02:45 PM

दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है जिसका प्रमाण दिल्ली वालों को कल देखने को मिला । स्काइमेट में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कल सफदरजंग वेधशाला में तापमान करीब 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि इस साल मार्च के महीने का सबसे अधिक तापमान था

। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली वालों को आज के दिन भी कल के बराबर ही गर्मी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दोपहर बाद तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की हल्की फुहारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Updated on March 29, 1900 hours

दिल्ली वालों को आज बढ़ी हुई गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में आज दिन का तापमान इस वर्ष मार्च महीने में अब तक गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। आज सफदरजंग में दिन का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो कि इस साल मार्च के महीने का सबसे ज्यादा तापमान है। मार्च में कल रिकॉर्ड किया गया तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था।

स्काइमेट के मौसम विषेशज्ञों के अनुसार कल का दिन भी दिल्लीवालों के लिए आज के मौसम जितना ही गर्म और परेशानी भरा हो सकता हैं। वहीं कल का तापमान भी आज दर्ज किये गए तापमान के आस-पास ही हो सकता है । जबकि कल यानि 30 मार्च की शाम से दिल्ली और इससे सटे हुए इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश होने से मौसम बेहतर होने की उम्मीद है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई यह बारिश मौसम पर भी ख़ासा प्रभाव डालेगी। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

राजधानी क्षेत्र दिल्ली और इससे सटे इलाकों में दिन के तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़त देखी जा रही है। सफदरजंग वेधशाला द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 29 मार्च यानी कल दिल्ली-एनसीआर का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ इस महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। वहीं, पालम वेधशाला के मुताबिक़ तापमान में मामूली वृद्धि के साथ 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 मार्च यानी आज भी मौसम पिछले दिनों के जैसे हीं बने रहने की आशंका है।

स्काईमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बीते कल तापमान के रिकॉर्ड को पार करते हुए आज यहाँ का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका है। वहीं, रात के तापमान में भी 2-3 डिग्री की वृद्धि देखी जाए सकती है। दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने के शुरूआती दौर का तापमान सामान्य से भी नीचे था। जिसके कारण इन क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी। जबकि, पिछले दो दिनों से दिल्ली का तापमान सामान्य से भी अधिक बना हुआ है। 20 मार्च के बाद से दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 30-32˚C के बीच बना हुआ है।

अगर आंकड़ों की बात करें तो 26 मार्च को सफदरजंग वेधशाला का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया।जबकि, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यह आंकड़ा 29.5 और 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले कई दिनों से, कोई भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण, दिल्ली-एनसीआर में हल्की नमी के स्तर के साथ शुष्क मौसम की स्थिति देखी जा रही है।और यहां के तापमान में दिन प्रतिदिन वृद्धि देखी जा रही है।

Also Read In English : Heat in Delhi becoming unbearable, maximum likely to touch 37 degrees today

पूर्वानुमान

29 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी सहित इसके आसपास के क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अच्छी धूप बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। धूप बने रहने के कारण आज गर्मी में भी बढ़ोतरी दिखेगी। दोपहर के बाद धुप में कमी के साथ हल्के बादल देखे जाने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट इस सप्ताह के अंत में किये गए बारिश के पूर्वानुमान के कारण देखे जाने की संभावना है।

Image Credit: hindustan times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try