[Hindi] सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 15, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 किमी ऊंचाई तक बना हुआ है।
एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक, बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए फैली है।
एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बिहार से तमिलनाडु तक झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक होते हुए गुजर रही है।
एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम पर स्थित है।
कर्नाटक और महाराष्ट्र के आसपास ऊपरी स्तर पर प्रतिचक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
रायलसीमा में 42–43°C, कई राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान दर्ज हुई है।
मानसून 2026 पूर्वानुमान: Skymet Monsoon Forecast: 2026 में बदल जाएगा मानसून का पैटर्न, कहीं ज्यादा बारिश तो कहीं सूखा। EP-75
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, असम, अरुणाचल और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
केरल और अंडमान-निकोबार में हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार और सौराष्ट्र-कच्छ में गर्म व उमस भरे मौसम के आसार हैं।
मानसून 2026 पूर्वानुमान: Skymet Monsoon Forecast: मानसून 2026 का पूर्वानुमान जारी, जानिए कहां बरसेगा ज्यादा पानी और किन इलाकों में रहेगा सूखे का खतरा?
किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।




