[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 08 मई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
May 7, 2026, 12:20 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के उत्तराखंड पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है।

एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण पंजाब पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी तक विस्तृत है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट के पास लक्षद्वीप क्षेत्र पर सक्रिय है।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के पास बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक ट्रफ/विंड डिस्कॉन्टिन्युटी बनी हुई है, जो मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और केरल से होकर गुजर रही है। यह समुद्र तल से 1.5 किमी तक फैली है।

दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भागों से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए निचले स्तरों पर एक ट्रफ बनी हुई है।

एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती परिसंचरण आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है।

एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला है।

10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल तथा आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तर हरियाणा, उत्तर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें हुईं।

छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

अगले 24 घंटे के दौरान केरल, अंडमान-निकोबार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

फिलहाल दिल्ली-NCR में शुष्क मौसम और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

10 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है